
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:38 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर ऐश्वर्या ने कहा कि दिल्ली में बैठकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहीं प्रियंका व राहुल गांधी को यह नहीं पता कि सच को कितना भी दबाओ पर वह सबके सामने आ ही जाता है।

ऐश्वर्या सेंगर
- फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा यह बता दिया कि झूठ की बनाई गई इमारत ज्यादा दिन तक नहीं टिकती है।
इसे भी पढ़े:- दिल्ली में योगी का दूसरा दिन: राष्ट्रपति कोविंद से मिले, यूपी की नई योजनाओं की जानकारी दी
कहा कि प्रायोजित ढंग से उनके पिता के खिलाफ षड़यंत्र रचा गया। जनता ने यह सच सामने ला दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर ऐश्वर्या ने कहा कि दिल्ली में बैठकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहीं प्रियंका व राहुल गांधी को यह नहीं पता कि सच को कितना भी दबाओ पर वह सबके सामने आ ही जाता है। उन्नाव की जनता ने कांग्रेस की छह की छह सीटों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा दी है।
इसे भी पढ़े:- दिल्ली में योगी का दूसरा दिन: राष्ट्रपति कोविंद से मिले, यूपी की नई योजनाओं की जानकारी दी
