EXCLUSIVE: 57वें बर्थडे से पहले आमिर खान ने किया अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा

WhatsApp
ReddIt

EXCLUSIVE: 57वें बर्थडे से पहले आमिर खान ने किया अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा

Aamir Khan Exclusive interview: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) 14 मार्च को अपना 57वां जन्मदिन मानने वाले हैं. अपने बर्थडे के एक दिन पहले आमिर खान ने News18 India से खास बातचीत की. बता दें,

ये पिछले चार वर्षों में आमिर खान का पहला टीवी इंटरव्यू रहा, जिसमें उन्होंने न्यूज18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी से दिल खोलकर बातें कीं और अपने सबसे बड़े डर के बारे में भी बताया. आमिर खान ने कहा उनका सबसे बड़ा डर है अपनों को खोना.

इंटरव्यू के दौरान, आमिर खान ने कहा, ‘दुनिया में मेरा सबसे बड़ा डर यही है कि किसी ऐसे इंसान को न खो दूं, जो मेरे नजदीक हो. वो मेरा सबसे बड़ा डर है. जिंदगीभर वो मेरा सबसे बड़ा डर रहा है. तो कोविड के वक्त मैं उस डर को लेकर जी रहा था. मेरे परिवार के लोग, मेरे अजीज और जो मेरे दोस्त हैं, तो उससे मेरी थिंकिंग शुरू हुई. 57 का मैं हूं.. 56 का था मैं जब ये मैं सोच रहा था.. कि ये जो 56 साल हैं मेरे इसमें एक चीज बहुत बड़ी है, जो खोई है मैंने, जिसका मुझे एहसास होने लगा, जिसका मुझे अंदाजा हुआ और जितना मैं ज्यादा सोचने लगा उसके बारे में, तो वो चीज और ज्यादा पक्की होती गई कि शायद मुझसे कुछ चीजें हुई हैं, जो शायद मुझे इस वक्त उन चीजों में बदलाव लाना है.’

आमिर ने आगे कहा, ‘जब मैं 18 साल का था, तब से मैंने काम करना शुरू किया. एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में मैंने काम शुरू किया अपने चाचा जान के साथ और 18 साल से लेकर अब तक मैं सिनेमा की जिंदगी में ऐसा खोया रहा हूं और इस बदहवासी में मैं खोया हूं और ये एक अच्छी बात है कि किसी चीज को लेकर पैशनेट हैं कि आप दिल लगाकर और जी जीन लगाकर खुशी के साथ आप उस काम को करते हैं.. अच्छी बात है, लेकिन आपकी जो जिम्मेदारियां हैं, उनको आप पूरा रखें, फिर आप जो चाहें अपना पैशन फॉलो कर सकते हैं.’

अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करने का है दुख
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि कहीं न कहीं मैंने अपनी जिम्मेदारियों को इस बदहवासी में पूरा नहीं किया. जो मेरे अजीज हैं मेरे अम्मी-अब्बा, मेरे भाई बहन हैं, रीना जी हैं, मेरी पहली वाइफ, किरण जी हैं, रीना जी के पैरेंट्स हैं, किरण जी के पैरेंट्स हैं, मेरे बच्चे हैं… तो ये सारे लोग जो मेरे बहुत करीब हैं और मैं बात कर रहा हूं 18 साल की उम्र से लेकर, जब मैं फिल्मों की दुनिया में आया तो मैं इतना इन्वोल्व हो गया, मैं इतना सीखना चाहता था कि कुछ करना चाह रहा था.. लेकिन मुझे आज लगता है कि मैंने वो लोग जो मेरे बहुत नजदीक थे, मैं उनको वक्त नहीं दे पाया.’

आमिर ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘जिस तरीके से मुझे उन्हें वक्त देना चाहिए था, वो मैं उन्हें नहीं दे पाया, जो कई मायनों में बहुत जरूरी है. आप ऐसा कह सकते हैं कि मैं अब तक सिर्फ अपने बारे में सोच रहा था. देखिए, अगर कोई बोलो की मैं अपना करियर शुरू कर रहा हूं और मैं दिन रात काम करता हूं, तो वो हर व्यक्ति को करनी ही पड़ती है. आप 2-4 साल पूरी लगा देते हैं अपनी करियर स्टार्ट करने में… चलिए 5 साल तक आप अपने अपनी फैमिली पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि आप बहुत व्यस्त थे. वही, 30 साल तक आप ऐसा करेंगे तो फिर ये तो बहुत ज्यादा हो गया.’

Tags: Aamir khan, Exclusive interview

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here