प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ‘The Kashmir Files’ की तारीफें, PM से मिले विवेक अग्निहोत्री-पल्लवी जोशी

WhatsApp
ReddIt

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की  The Kashmir Files की तारीफें, PM से मिले विवेक अग्निहोत्री-पल्लवी जोशी

The Kashmir Files‘द कश्मीर फाइल्स’ पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है. 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिल रही है. अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है.

The Kashmir Files फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल और विवेक अग्निहोत्री ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. अभिषेक अग्रवाक का कहना है कि कश्मीर नरसंहार के दौरान कश्मीरी पंडितों के हुए पलायन पर फिल्म बनाने का साहस करने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे अभिषेक अग्रवाल और विवेक अग्निहोत्री के साथ एक्ट्रेस पल्लवी जोशी थी. अभिषेक ने आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया. उन्होंने ट्विटर पर भी प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों सभी सेलेब्स को मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है.

Abhishek Vivek tweet

(फोटो साभारः Twitter @AbhishekOfficl)

अभिषेक अग्रवाल ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा,”हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर खुशी हुई. ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files)बारे में उनकी सराहना और विचार, इस मुलाकात को और भी खास बनाती है. हम कभी भी एक फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए इतने गर्वित नहीं हुए हैं. धन्यवाद मोदी जी.”

Recomndend Reads:-
रूसी सेना ने किया मेलिटोपोल शहर के मेयर का अपहरण, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

विवेक अग्निहोत्री ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “यह अकल्पनीय मानवीय त्रासदी है. कहानी के मानवीय पक्ष के बारे में किसी ने कभी बात नहीं की. किसी ने कभी इस बारे में बात नहीं की कि जब आप किसी समाज में आतंकवाद को घुसने देते हैं तो आप क्या खोते हैं? आप बस जीवन नहीं खोते हैं. आप हजारों साल की सांस्कृतिक विरासत खो देते हैं.”

विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, “आप विविधता खो देते हैं… यह किसका नुकसान है? क्या यह कश्मीर की हार है? या यह भारत की हार है? या यह मानवता का नुकसान है, कि आपने इतना महान ज्ञान खो दिया? यही मेरी फिल्म The Kashmir Files के बारे में है. यह हिंदू या मुस्लिम के बारे में नहीं है जैसे लोग विश्वास करना चाहेंगे.”

Tags: PM Modi, Vivek Agnihotri

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here