मेलिटोपोल शहर :-यह घोषणा सबसे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिल टिमोशेंको ने शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि इस वीडियो में एक चौराहे पर महापौर इवान फेडोरोव को ले जा रहे हथियारबंद लोगों का समूह दिख रहा है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में रूस पर आतंक के एक नए चरण में जाने का आरोप लगाया. रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले के दूसरे दिन 25 फरवरी को ही 150,000 की आबादी वाले दक्षिणी बंदरगाह शहर मेलिटोपोल पर कब्जा कर लिया था. पूर्वी यूक्रेन में मास्को समर्थित विद्रोहियों के क्षेत्र लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के अभियोजक कार्यालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि फेडोरोव के खिलाफ आपराधिक मामला था.
मेलिटोपोल शहर k मेयर की रिहाई की मांग को लेकर मेलिटोपोल में प्रदर्शन
फेडोरोव ने कुछ दिनों पहले बीबीसी को बताया था कि उनका प्रशासन रूसियों के साथ “किसी भी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार नहीं” था. उन्होंने कहा कि हमलावर बलों ने उनके कार्यालयों में तोड़फोड़ की, उनकी टीम को दूसरे स्थान पर ले जाया गया, जहां वे अपने शहर को चलाना जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं. रूसी कब्जे के बाद से हर दिन मेलिटोपोल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शनिवार को सैकड़ों लोगों ने मेयर की रिहाई की मांग को लेकर प्रशासन भवन को घेर लिया.
मेलिटोपोल शहर k मेयर के अपहरण की तुलना जेलेंस्की ने ISIS आतंकियों से की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस पर मेलिटोपोल शहर के महापौर का अपहरण करने का आरोप लगाया और इसकी तुलना “आईएसआईएस आतंकवादियों” के कार्यों से की. जेलेंस्की ने कहा, “वे आतंक के एक नए चरण में चले गए हैं, जिसमें वे यूक्रेन के वैध स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को मिटाने, उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.”
Recomndend Reads:- दिल्ली: एम्स कैंपस में बनेगा 3 हजार बेड का एक और नया अस्पताल, DDA ने दी प्रोजेक्ट को मंजूरी
10 रूसी लोगों के समूह ने किया मेयर का अपहरण
यूक्रेनी संसद ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि “10 रूसी लोगों के एक समूह ने मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण कर लिया क्योंकि उन्होंने दुश्मन के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया.” अपहरण की निंदा करते हुए देश के विदेश मंत्रालय ने “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इवान फेडोरोव और अन्य नागरिकों के अपहरण का तुरंत जवाब देने और रूस पर यूक्रेन के लोगों के खिलाफ अपने बर्बर युद्ध को समाप्त करने के लिए दबाव बढ़ाने का आह्वान किया.”
इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि मारियुपोल में 1,500 नागरिक मारे गए हैं क्योंकि रूसी सेना ने घेराबंदी वाले बंदरगाह शहर पर अपना हमला जारी रखा है. शुक्रवार की देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मारियुपोल सिटी काउंसिल ने कहा कि कम से कम ‘मारियुपोल के 1,582 नागरिक को रूसी कब्जे वाले बलों द्वारा शहर की नाकाबंदी के 12 दिनों में मार दिया गया है और निर्मम गोलीबारी की गई है.’
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले The Biography Pen News पर। आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी पर |
Tags: Russia, Ukraine
Source link
